Sep 23, 2021
अमेरिका दौरे पर गए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मुलाक़ात उप राष्ट्रपति कमला हैरिस के साथ हुई है। मिली जानकारी के तहत इस मुलाकात में कई अहम मुद्दों पर बात की गई। कोरोना से लेकर व्यापार तक पर चर्चा हुई और साथ ही रिश्तों को मजबूत करने पर भी जोर दिया गया। केवल यही नहीं बल्कि मुलाकात के दौरान एक वक्त ऐसा भी आया जब पीएम मोदी ने कमला हैरिस की खुलकर तारीफ भी की और उन्हें भारत आने का न्योता दिया। जी दरअसल PM मोदी ने जोर देकर कहा कि, 'कमला हैरिस का अमेरिका का उपराष्ट्रपति बनना सभी के लिए गर्व की बात है।'
पीएम मोदी ने कमला हैरिस को दिया न्यौता
इसके अलावा उन्होंने हैरिस को पूरी दुनिया के लिए प्रेरणा बता दिया। PM मोदी ने कहा, 'कमला हैरिस और जो बाइडेन के नेतृत्व में अमेरिका विकास की नई ऊंचाइयों को छुएगा और पूरी दुनिया को भी नई राह दिखाएगा।' इसी तारीफ के दौरान PM मोदी ने कमला हैरिस को भारत आने का भी न्योता दिया। उन्होंने कहा कि, 'अगर कमला हैरिस भारत आएंगी तो पूरा देश काफी खुशी महसूस करेगा और उनका स्वागत कर गर्व महसूस होगा।'
कमला हैरिस ने जताई खुशी
वहीँ दूसरी तरफ PM मोदी के निमंत्रण पर कमला हैरिस ने खुशी जाहिर की है। उन्होंने PM द्वारा की गई तारीफों के लिए शुक्रिया अदा किया है। इसी के साथ उन्होंने भारत को अपना एक मजबूत साझेदार माना है। उनका कहना है कि, 'दुनिया के बदलते समीकरण के बीच दोनों भारत और अमेरिका को साथ मिलकर काम करना होगा।' केवल यही नहीं बल्कि उनकी तरफ से स्पष्ट कर दिया गया कि अभी पूरी दुनिया में लोकतंत्र खतरे में है, ऐसे में दोनों भारत और अमेरिका को साथ मिलकर इससे लड़ना होगा।