Feb 3, 2021
केंद्र सरकार के नए कृषि कानूनों के विरोध में किसान करीब 70 दिनों से आंदोलन पर बैठे हैं। किसानों के समर्थन में ग्लोबल सेलिब्रिटीज भी आवाज़ उठाने लगी हैं। पॉप स्टार रिहाना और ग्रेटा थनबर्ग ने किसानों के समर्थन में ट्वीट किए हैं। रिहाना ने अपने ट्विटर पर किसान आंदोलन से जुड़ी खबर शेयर करते हुए लिखा कि हम इस बारे में बात क्यों नहीं कर रहे? वहीं पर्यावरण एक्टिविस्ट ग्रेटा थनबर्ग ने कहा है कि हम भारत में किसानों के प्रदर्शन में एकजुटता से खड़े हैं।
https://twitter.com/rihanna/status/1356625889602199552
दरअसल कैरेबियन पॉप स्टार रिहाना ने कल शाम को किसानों के प्रदर्शन से जुड़ी एक खबर शेयर की यह खबर किसानों के प्रदर्शन स्थल के आसपास इंटरनेट बंद करने को लेकर थी । रिहाना ने यह खबर शेयर करते हुए लिखा ‘’हम इस बारे में बात क्यों नहीं कर रहे? रिहाना ने हैशटैग #FarmersProtest के साथ यह ट्वीट किया था’’
https://twitter.com/GretaThunberg/status/1356694884615340037
रिहाना के ट्वीट के बाद पर्यावरण एक्टिविस्ट ग्रेटा थनबर्ग ने भी किसान आंदोलन को लेकर ट्वीट कर दिया। ग्रेटा ने ट्विटर पर लिखा ‘’हम भारत में जारी किसान आंदोलन के साथ एकजुटता के साथ खड़े हैं’’ बतादें ग्रेटा थनबर्ग को साल 2019 में अमेरिकी मैग्जीन टाइम ने 'पर्सन ऑफ द ईयर' घोषित किया था। ग्रेटा थनबर्ग उस वक्त ज्यादा चर्चा में आईं जब तत्कालीन अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ उनकी नोक झोंक हुई थी।








