Sep 1, 2022
देश में हनी ट्रैप के मामले बढ़ते ही जा रहे है। पिछले कई दिनों से सेने के जवानों के हनी ट्रैप में फसने की खबरे सामने आ रही है। अब जिनको नहीं पता है कि हनी ट्रैप क्या होता है। उन्हें हम बता दें कि इसके जरिए लड़कियां पहले तो किसी को अपने प्यार के जाल में फसांती है। फिर उनसे लाखों रुपये या देख की कोई खूफीया जानकारी हासिल करती है। ऐसा ही एक मामला बुलंदशहर से सामने आया है। जहां कुछ लोगों ने मिलकर एक शिक्षक को अपना शिकार बनाया है।
दरअसल कुछ दिनों पहले पुलिस के पास एक शिक्षक कुछ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करवाने के लिए आया था। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि वो पीछले कई दिनों ऑनलाइन एक महिला से चैट करता था। धीरे-धीरे उसे उस महिला से प्यार हो गया। उसने कई बार महिला से मिलने और शादी करने की इच्छा जताई थी। लेकिन लड़की ने हर बार कोई न कोई बहाना बना कर बात को टालती रही। इसी बीच लड़की ने मेरा वीडियो बना लिया। बता दें कि इसके बाद से लड़की ने शिक्षक को धमकाना शुरू कर दिया, और उससे पैसों की डिमांड करने लगी। पीड़ित ने पुलिस को बताया की लड़की उसे धमकी देती थी कि अगर उसने उसे पैसे नहीं दिए तो वो उसकी फोटोज को सोशल मीडिया पर अपलोड कर देगी। जिसके चलते शिक्षक ने उसे 50 हजार रुपये दिए थे, लेकिन पैसे मिलने के बाद लड़की ने अपने साथियों के साथ मिलकर पीड़ित से 15 लाख रुपयों की डिमांड की। बदमाशों के बढ़ते लालच को देखते हुए पीड़ित ने पुलिस के पास जाना ठीक समझा।
पुलिस ने शिक्षक की बाते सुनने के बाद आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी। जिसके कुछ ही दिनों के बाद पुलिने ने छह आरोपियों में से पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों को पास से पीड़ित के 50 हजार रुपये भी बरामद कर लिए है। पुलिस को शक है कि इन आरोपियों ने और भी कई लोगों को अपने हनी ट्रैप में फसाया होगा। पूछताछ के दौरान पकड़े गए आरोपियों ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है। बहरहाल पुलिस अभी फरार हुए एक आरोपी की खोज में जुटी हुई है।