Apr 14, 2023
हल्द्वानी में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने बीजेपी सरकार की कार्यशौली पर सवाल उठाए हैं... उन्होंने लैंड जिहाद को लेकर कहा कि वे देश के कानून पर विश्वास करते हैं... उन्होंने कहा कि किसी भी राजनीतिक दल से संबंध रखने वाले के साथ कार्रवाई होनी ही चाहिए... करन माहरा ने सीएम को राजधर्म का पालन करने की सलाह दी है... उन्होंने अध्यक्ष पद के एक साल के कार्यकाल पूरे होने पर कहा कि कांग्रेस मजबूती से विपक्ष की भूमिका निभायेगी... उन्होंने कहा कि कांग्रेस बीजेपी की पोल खोलने का काम कर रही है...
हल्द्वानी पहुंचे कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने भाजपा सरकार की कार्यशैली पर सवाल उठाए हैं। लैंड जिहाद पर बोलते हुए उन्होंने कहा की वह भारत के कानून पर विश्वास करते हैं, अतिक्रमण किसी के भी द्वारा किया गया हो, उस पर कार्रवाई होनी चाहिए, चाहे वह किसी भी राजनीतिक दल से संबंध रखता हो.
उन्होंने कहा की उत्तराखंड के मुख्यमंत्री को राजधर्म सीखना चाहिए और उसका पालन भी करना चाहिए। वही अध्यक्ष पद पर करन माहरा के एक साल के कार्यकाल पर उन्होंने कहा की हर चुनौतियों से कांग्रेस को लड़ना है, उसी से आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है, तभी वह मजबूती से विपक्ष की भूमिका निभायेगी, हर मोर्चे पर कांग्रेस ने विपक्ष के रूप में सरकार को घेरा है.
उन्होंने कहा की वर्तमान समय में हर कांग्रेसी सड़क पर सरकार के विरोध में प्रदर्शन कर रहा है। हर कार्यकर्ता राज्य की भाजपा सरकार की पोल खोलने का काम रहा है, जोशीमठ आपदा से लेकर भर्ती घोटाले तक दर्जनों मुद्दो को लेकर जनता के बीच सच्चाई को कांग्रेस का कार्यकर्ता पहुंचा रहा है।
\







