Loading...
अभी-अभी:

Dussehra 2021 Date: विजय दशमी कब है ? जानें डेट, तिथि और शुभ मुहूर्त

image

Sep 22, 2021

अश्विन महीने की शुरुआत माता के नौ रूपों की भक्ति के नौ दिनों के साथ होती है। इसी अश्विन मास के शुक्ल पक्ष की दशमी के दिन दशहरे का त्योहार मनाया जाता है। इसी दिन मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम ने लंकेश रावण पर विजय प्राप्त की थी, इसलिए इस दिन को विजयादशमी कहा जाता है। इस दिन को बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक के रूप में भी देखा जाता है। दशहरे पर बुराई के प्रतीक रावण के पुतले के दहन की परंपरा है। साथ ही इस दिन शस्त्र पूजन का भी बड़ा महत्व है।

कब है दशहरा और क्या है शुभ मुहूर्त ?

अश्विन मास की शुरुआत नवरात्रि के साथ होती है। नौ दिन मां के विभिन्न रूपों की पूजा के बाद दशमी कि तिथि पर दशहरा आता है। इस साल यानि वर्ष 2021 को दशहरा 15 अक्टूबर को पड़ रहा है। दशमी की तिथि 14 अक्टूबर को शाम 6.52 पर आरंभ हो जाएगी, जो दूसरे दिन शाम 6.02 तक रहेगी। इस दौरान दोपहर 2.02 से 2.48 बजे का समय पूजन का शुभ समय माना गया है।

विभिन्न इलाकों में अलग परंपराएं

दशहरे के दिन पूजन को लेकर देश के विभिन्न इलाकों और समुदायों में अलग-अलग तरह की परंपराएं है। शस्त्र का प्रयोग करने वालों के लिए इस दिन शस्त्र पूजन का बड़ा महत्व है। वहीं कई लोग इस दिन अपनी पुस्तकों, वाहन इत्यादि की भी पूजा करते हैं। इस दिन किसी नए काम को शुरू करना भी अच्छा समझा जाता है। नए सामान को खरीदने के लिए भी लोग इस दिन को चुनते हैं। इस दिन रावण दहन के पश्चात् घर लौटने पर महिलाएं पुरुषों की आरती उतारती है और टीका करती हैं।