Jan 26, 2018
भारत के स्टार खिलाड़ी और सबसे सफल क्रिकेट कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और पंकज आडवाणी जो कि अभी तक 18 विश्व खिताब जीत चुके हैं। वह देश के तीसरे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्मभूषण पुरस्कार के लिए चुने गये है। धोनी भारत के सबसे सफल टेस्ट और वनडे कप्तान है और उनकी कप्तानी में भारतीय टीम टेस्ट रैंकिंग में पहली बार 2009 में नंबर वन भी बनी थी। धोनी 2007-2008 के लिए देश के सर्वोच्च खेल पुरस्कार राजीव गांधी खेल रत्न से भी सम्मानित हो चुके हैं।
यह तो रही धोनी और आडवाणी की बात इनके अलावा चार अन्य खिलाड़ियों को पद्मश्री से सम्मानित करने के लिए चुना गया है। वर्ष 2017 में चार खिताब जीतने वाले बैडमिंटन स्टार और विश्व के तीसरे नंबर के खिलाड़ी किदांबी श्रीकांत, महिला भारोत्तोलक सैखोम मीराबाई चानू, टेनिस खिलाड़ी सोमदेव देववर्मन और तैराक मुरलीकांत पेतकर को पद्मश्री के लिए चुना गया है।
हालांकि भारत को 2007 में टी 20 विश्व कप और 2011 में एकदिवसीय विश्व कप जिता चुके धोनी ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया है और अब वह सिर्फ वनडे और टी 20 क्रिकेट खेलते हैं। धोनी ने भारत को 2013 में चैंपियंस ट्रॉफी खिताब भी दिलाया है। आईसीसी के तीनों खिताब जीतने वाले वह दुनिया के एकमात्र कप्तान हैं।
हाल ही में पद्मभूषण और पद्मश्री से सम्मानित लोगों का विवरण
पद्मभूषण पुरस्कार
1. महेंद्र सिंह धोनी (क्रिकेट)
2. पंकज आडवाणी (बिलियर्ड्स)
3. फिलिपोंस क्रिसोस्टम (अध्यात्म)
4. एलेक्जेंडर काडाकिन (पब्लिक अफेयर्स)
5. रामचंद्रन नागास्वामी (आर्कियोलॉजी)
6. वेद प्रकाश नंदा (साहित्य और शिक्षा)
7. लक्ष्मण पई (पेंटिंग)
8. अरविंद पारिख (संगीत)
9. शारदा सिन्हा (संगीत)
पद्मश्री पुरस्कार
1.अरविंद गुप्ता-साहित्य और शिक्षा (महाराष्ट्र)
2.भज्जू श्याम-कला(पेंटिंग) मध्यप्रदेश
3.लक्ष्मी कुट्टी-औषधि(सर्प दंश) केरल
4.सुशांशु बिस्वास-समाज सेवा(पश्चिम बंगाल)
5.एमआर राजगोपाल-औषधि(केरल)
6.मुरलीकांत पेटेकर-खेल, महाराष्ट्र
7.सुलागट्टी नरसम्मा-औषधि (कर्नाटक)
8.विजय लक्ष्मी नवनीतिकृष्णन-साहित्य और शिक्षा-महाराष्ट्र
9.सुभासिनी मिस्त्री-समाज सेवा, पश्चिम बंगाल
10.राजगोपालन वासुदेवन-विज्ञान एवं इंजीनियरिंग,
तमिलनाडु
बता दें कि पिछले साल 89 लोगों को पद्म पुरस्कार दिए गए थे. आजादी के बाद से पिछले साल तक कुल 4417 हस्तियों को देश के प्रतिष्ठित अवॉर्ड दिए जा चुके हैं. कला, साहित्य, शिक्षा, खेल, चिकित्सा, सामाजिक कार्य, विज्ञान एवं अभियांत्रिकी, लोक मामलों, सिविल सेवाओं, व्यापार और उद्योग के क्षेत्र में ये पुरस्कार दिए जाते हैं।