Loading...
अभी-अभी:

36 साल के डिंडा ने क्रिकेट सफर को अलविदा कहा

image

Feb 3, 2021

भारत के घरेलू क्रिकेट के स्टार गेंदबाज अशोक डिंडा  ने क्रिकेट के सभी फॉर्मेट्स से संन्यास  लेने की घोषणा की है ।  बंगाल के इस अनुभवी तेज गेंदबाज की घरेलू क्रिकेट में  तूती बोलती थी । अशोक डिंडा ने 116 फर्स्ट क्लास मैचों में 420 विकेट हासिल किए हैं ।इस तरह अशोक डिंडा के डेढ़ दशक लंबे करियर का अंत हो गया। अशोक डिंडा ने भारत के लिए 13 वनडे इंटरनेशनल और नौ टी-20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले हैं। डिंडा ने वनडे में 12 और टी-20 इंटरनेशनल में 17 विकेट झटके हैं। डिंडा ने गोवा के लिए सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में तीन मुकाबले खेले बाद में महसूस किया कि उनका शरीर साथ नहीं दे रहा है।

बीसीसीआई को धन्यवाद देता हूं जिन्होंने मुझे भारत के लिए खेलने का मौका दिया 

36 साल के डिंडा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, ' मैं आज क्रिकेट से सभी फॉर्मेट से संन्यास की घोषण करता हूं। मैंने बीसीसीआई  और जीसीए को मेल भेज दिया है। भारत के लिए खेलना सबका सपना होता है। मैंने बंगाल की तरफ से खेला और मुझे भारत का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिला। मैं बीसीसीआई को धन्यवाद देता हूं जिन्होंने मुझे भारत के लिए खेलने का मौका दिया।'