Sep 22, 2020
स्पोर्ट्स डेस्क। बीते मंगलवार को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेले गए IPL मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का गुस्सा साफ़ नजर आया। दरअसल, इस दौरान उनकी और अंपायरों की बहस हो गई और MS धोनी नाराज नजर आए। इस दौरान मैदानी अंपायर द्वारा अपने फैसले को बदलने के कारण धोनी निराश भी दिखाई दिए। बता दें कि, राजस्थान की पारी के 18वें ओवर में टॉम कुरेन को आउट दे दिया था।
https://twitter.com/mscsk7/status/1308430844189581313
वहीं दीपक चाहर की गेंद पर विकेटकीपर धोनी द्वारा कैच पकड़े जाने के बाद मैदानी अंपायर सी शम्सुददीन ने टॉम कुरेन को आउट दे दिया था। इस दौरान राजस्थान के पास रिव्यू नहीं बचा था और बल्लेबाज पवेलियन लौटने लगा। वहीं लेग अंपायर विनीत कुलकर्णी से बात करने के बाद शम्सुददीन को अपनी गलती का अहसास हुआ और उन्होंने तीसरे अंपायर से मदद मांगी।








