Loading...
अभी-अभी:

अस्पताल से डिस्चार्ज हो चुके सौरव गांगुली, अब घर पर की जायेगी उनकी देखरेख

image

Jan 6, 2021

खेल जगत। BCCI चीफ और भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली को बुधवार को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया जाएगा। कोलकाता के वुडलैंड्स अस्पताल में सौरव का उपचार चल रहा है, जहां उन्हें कार्डिएक अरेस्ट से सम्बंधित समस्या के बाद शनिवार को भर्ती कराया गया था। अस्पताल की CEO और MD डॉ. रूपाली बसु ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि घर पर ही उनके स्वास्थ्य की देखरेख की जाएगी। 

सीने में दर्द की वजह से अस्पताल में थे भर्ती

बता दें कि शनिवार को गांगुली की एंजियोप्लास्टी की गई थी। उन्हें सीने में दर्द की वजह से अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल के अनुसार, सौरव गांगुली के दिल की नसों में बाकी ब्लॉकेज के लिए होने वाली अगली एंजियोप्लास्टी पर निर्णय बाद में लिया जाएगा, क्योंकि वह पहले से काफी बेहतर हैं। उन्हें घर में आराम करने के लिए कहा गया है। वुडलैंड्स अस्पताल की चिकित्सा बोर्ड की बैठक सोमवार को हुई थी, जिसमें सौरव गांगुली के परिवार के सदस्यों के साथ आगे की उपचार योजनाओं पर बातचीत हुई।

गांगुली के स्वास्थ्य पर लगातार नज़र रखी जायेगी

बोर्ड के सदस्यों ने सौरव गांगुली के मेडिकल रिकॉर्ड और उनकी मौजूदा स्थिति की समीक्षा की। इसी आधार पर उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज किया जाएगा। डॉ. रूपाली बसु ने कहा कि डॉक्टर गांगुली के स्वास्थ्य की स्थिति पर निरंतर नज़र रखेंगे और अस्पताल से छुट्टी होने पर घर पर भी उनके लिए स्वास्थ्य संबंधी प्लान तैयार किए जाएंगे।