Loading...
अभी-अभी:

सौरव गांगुली की हुई वापसी, IPL में इस टीम से जुड़े

image

Jan 3, 2023

बीसीसीआई अध्यक्ष की कुर्सी छोड़ने के बाद मिली आईपीएल में जिम्मेदारी

दादा की तीन साल बाद दिल्ली कैपिटल्स में वापसी हुई है

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली एक बार फिर आईपीएल में नजर आएंगे। दिल्ली कैपिटल्स ने सौरव गांगुली को अपना क्रिकेट निदेशक नियुक्त किया है। सौरव गांगुली बीसीसीआई अध्यक्ष का पद छोड़ने के बाद पहली बार किसी बड़े पद पर आसीन होंगे।

दादा की आईपीएल में वापसी

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के पूर्व अध्यक्ष और पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली एक बार फिर क्रिकेट के मैदान पर लौट आए हैं। सौरव गांगुली अब इंडियन प्रीमियर लीग की दिल्ली कैपिटल्स टीम के लिए एक बड़ी जिम्मेदारी अपने कंधों पर उठाते नजर आएंगे। दिल्ली कैपिटल्स ने सौरव गांगुली को अपना क्रिकेट निदेशक नियुक्त किया है।

गांगुली दिल्ली कैपिटल्स से जुड़े

यह पहली बार है कि सौरव गांगुली बीसीसीआई अध्यक्ष के रूप में पद छोड़ने के बाद क्रिकेट से संबंधित एक प्रमुख पद पर लौट रहे हैं। अभी तक दिल्ली कैपिटल्स द्वारा सौरव गांगुली की भूमिका के बारे में विस्तार से नहीं बताया गया है, लेकिन अन्य टीमों के समीकरण को देखते हुए उन्हें एक कोचिंग के साथ-साथ नेतृत्व की भूमिका में देखा जा सकता है।

दिल्ली कैपिटल्स में बड़ी भूमिका निभाएंगे

सौरव गांगुली इससे पहले आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स के साथ काम कर चुके हैं। सौरव गांगुली साल 2019 में दिल्ली कैपिटल्स के मेंटर थे। हालांकि, इस बार उनका रोल थोड़ा बड़ा हो सकता है क्योंकि दिल्ली कैपिटल्स फ्रेंचाइजी ने आईपीएल के अलावा साउथ अफ्रीका लीग और दुबई क्रिकेट लीग में भी टीमें खरीदी हैं।

सौरव गांगुली ने तीन साल तक बीसीसीआई के अध्यक्ष रहे, उन्हें दूसरे कार्यकाल के लिए विस्तार नहीं मिला। सौरव गांगुली तीन साल तक बीसीसीआई के अध्यक्ष रहे, लेकिन अब वह फिर से आईपीएल में नजर आने वाले हैं। सौरव गांगुली दिल्ली कैपिटल्स में कोच रिकी पोंटिंग के साथ जुड़ेंगे।

दिल्ली कैपिटल्स (DC):

ऋषभ पंत (कप्तान), डेविड वॉर्नर, पृथ्वी शॉ, रोमन पॉवेल, अक्षर पटेल, कमलेश नागरकोटी, ललित यादव, मिचेल मार्श, प्रवीण दुबे, रिपल पटेल, सरफराज खान, विक्की ओस्तवाल, यश ढुल, अमन खान, एनरिच नॉर्किया, चेतन सकारिया , कुलदीप यादव, लुंगी एनगिडी, मुस्तफिजुर रहमान, खलील अहमद, फिल सॉल्ट, ईशांत शर्मा, मुकेश कुमार, मनीष पांडे और रिले रोसो।