Loading...
अभी-अभी:

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पिता ने आज ली अंतिम सांसे

image

Apr 20, 2020

लखनऊः उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ के पिता आनन्द सिंह बिष्ट का सोमवार को निधन हो गया है। योगी आदित्‍यनाथ के पिता आनन्द सिंह बिष्ट करीब एक माह से एम्‍स में भर्ती थे। उन्‍हें लिवर और किडनी से संबंधित परेशानी थी।  वह एम्स दिल्ली में लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर थे। तबीयत खराब होने पर उन्हें 13 मार्च को दिल्ली स्थित एम्स में भर्ती कराया गया था। उन्हें लिवर और किडनी की समस्या थी। पेट की तकलीफ के चलते भर्ती किया गया था।

फिलहाल उनकी हालत गंभीर बनी हुई

डॉ. अकरम ने बताया कि आंनद सिंह बिष्ट को मुख्य रूप से पेट की तकलीफ के चलते भर्ती किया गया था। इसके अलावा डिहाइड्रेशन, लो-बीपी और पैरों में गैंगरीन की समस्या थी। अस्पताल में भर्ती करने के बाद उनकी स्वास्थ्य संबंधी जांच कराई गई। रिपोर्ट के आधार उनका उपचार किया जा रहा था। रविवार को उनकी डायलिसिस भी कराई गई थी। सूत्रों के मुताबिक शरीर के कई अंगों ने काम करना कम कर दिया था। वरिष्ठ डाक्टरों की टीम उनका इलाज कर रही थी।