Loading...
अभी-अभी:

Noida:सीएम बोले-जल है तो जीवन है, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया इंडिया वाटर वीक का उद्घाटन |

image

Nov 1, 2022

इंडिया एक्सपो मार्ट में आयोजित हो रहे इंडिया वाटर वीक का राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने उद्घाटन किया...राष्ट्रपति मुर्मू पहली बार नोएडा पहुंची हैं...इंडिया वाटर वीक के 7वें संस्करण में दुनियाभर से दो हजार से अधिक लोग जल संरक्षण, नदियों में कम होता पानी आदि विषयों पर अपने शोधपत्र प्रस्तुत करेंगे...यह कार्यक्रम पांच नवंबर तक चलेगा...कई देशों के कृषि मंत्री के भी शामिल होने की उम्मीद है...कार्यक्रम में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और सीएम योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहे...कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जल है तो जीवन है....प्रदेश में पर्याप्त मात्रा में जल संसाधन है....60 से अधिक नदियां पुनर्जीवित की गई हैं....कानपुर में नमामि गंगा परियोजना के तहत कार्य हुआ....सीएम योगी ने कहा कि कानपुर में गंगा को दो नालों के प्रदूषण से मुक्ति मिली....उन्होंने कहा कि यूपी में 2018 में प्लास्टिक बैन की गई....प्लास्टिक थर्माकोल की जगह मिट्टी के बर्तनों को बढ़ावा दिया गया है....गांवों में हजारों अमृत सरोवर बनाए गए....बढ़ती आबादी जल संकट का आगाह कर रही है।