Loading...
अभी-अभी:

संघ और भाजपा के लोग चंदे के काम को लूट का धंधा बना चुके हैं : अभिषेक चौधरी

image

Feb 2, 2021

अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए कांग्रेस की तरफ से चंदा जुटाने का कार्यक्रम आरंभ कर दिया गया है। कांग्रेस के छात्र संगठन नेशनल स्टूडेंट यूनियन ऑफ इंडिया (NSUI) की तरफ से इस काम को अंजाम दिया जा रहा है। कांग्रेस की तरफ से इस अभियान का नाम रखा गया है 'एक रूपया राम के नाम।' कार्यक्रम की शुरुआत जयपुर के कॉमर्स कॉलेज से की गई है।

समाज के सभी लोगों को इस नेक कार्य से जोड़ना

NSUI के प्रदेश अध्यक्ष अभिषेक चौधरी ने बताया कि इसका उद्देश्य साफ है कि समाज के सभी लोगों को इस नेक कार्य से जोड़ना है। अभिषेक चौधरी ने बताया कि राममंदिर निर्माण के लिए चंदा जुटाने का काम प्रदेश के सभी जिलों में संगठन के पदाधिकारी करेंगे। कांग्रेस छात्र संगठन की तरफ से इस बारे में कहा गया है कि यह कार्यक्रम 15 दिनों तक चलाई जाएगी। छात्र संगठन की तरफ से कार्यक्रम को लेकर कहा गया है कि यह न केवल कॉलेज बल्कि प्रदेश के सभी स्कूली छात्र-छात्राओं के बीच भी हम चंदा मांगने जाएंगे।

अभिषेक चौधरी ने RSS पर निशाना साधा

राम मंदिर के लिए चंदा इकठ्ठा करने को लेकर राजस्थान कांग्रेस छात्र संगठन के अध्यक्ष अभिषेक चौधरी ने RSS पर निशाना साधा है। अभिषेक चौधरी ने कहा कि, ''RSS और भाजपा से जुड़े लोग राम मंदिर पर चंदा के नाम पर लोगों के ऊपर दबाव डाल रहे हैं। मेरा मानना है कि समर्पित होकर एक रुपया देना और एक करोड़ देना दोनों एक बराबर है। संघ और भाजपा के लोग इस काम को लूट का धंधा बना चुके हैं।''