Loading...
अभी-अभी:

चीनी पटाखों पर प्रतिबंध लगाने को लेकर बीजेपी युवा मोर्चा ने सौंपा कलेक्टर को ज्ञापन

image

Oct 5, 2016

टीकमगढ़। जिले में भारतीय जनता युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। कार्यकर्ताओं ने विदेशी पटाखों पर प्रतिबंध लगाने की मांग की। कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन करते हुए चीन औऱ पाकिस्तान का पुतला फूंका। कार्यकर्ताओं का कहना है कि चीन से आने वाले पटाखे पर रोक लगनी चाहिए। हमें चीन में उत्पादों कड़ा बहिष्कार करना होगा। जानकारी के अनुसार खंडवा कलेक्टर ने चीन के पटाखों पर प्रतिबंध लगा दिया है।