Oct 2, 2016
झाबुआ। जिले के मार्गा रूण्डी इलाके में बस अनियंत्रित होकर पलटने से 27 लोग घायल हो गए। घटना कालीदेवी थाना क्षेत्र की है। फिलहाल घायलों को इलाज के लिए समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती किया गया है। जहाँ उनका उपाचार किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार घायलों में 11 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। मार्गा रूण्डी से झबुआ जा रही थी बस।