Loading...
अभी-अभी:

जन्माष्टमी पर बन रहा है रोहिणी नक्षत्र का संयोग

image

Sep 5, 2023

हिन्दू धर्म में कृष्ण जन्माष्टी एक बहुत ही महत्तवपूर्ण त्यौहार है जिसका एक अलग ही स्थान है.. जिसे भक्तजन बड़े ही हर्षोल्लास और धूम धाम से मनाते है साथ ही उपवास रख के पूजा पाठ की जाती है। इस बार 6 सितंबर 2023 को जन्माष्टमी का पर्व मनाया जाएगा.. तो वहीं इस वर्ष कई वर्षो बाद बहुत ही बहुत ही शुभ रोहिणी नक्षत्र का संयोग बन रहा है.. आपको बता दें कि भगवान श्री कृष्ण का जन्म भाद्र कृष्ण की अष्टमी तिथि को रोहिणी नक्षत्र में मध्य रात्रि को हुआ था.. इस बार कृष्ण जन्माष्टमी को लेकर भक्तजन बड़ी ही दुविधा में हैं कि आखिर जन्माष्टमी कब मनाई जाएगी 6 सितंबर या 7 सितंबर को तो आइए आपको बता दें कि हिन्दू पंचांग के अनुसार कृष्ण जन्माष्टमी 6 सितंबर को दोपहर 03.35 से आरंभ होगी जो कि 7 सितंबर शाम 04.14 पर समाप्त होगी इसलिए वैष्णव संप्रदाय के लोग कृष्ण जन्माष्टमी का त्यौहार 7 सितंबर को मनाएंगे तो वहीं गृहस्थ जीवन वाले भक्त इसे 6 सितंबर को मनाएंगे

इन चीज़ो का भोग लगाने से मनोकामना होगी पूरी -

जैसा की हम जानते ही है भगवान श्री कृष्ण को मेवा माखन बहुत ही प्रिय है तो आप मेवा, माखन, मिसरी का भोग लगा सकते है साथ ही पंचामृत बना के उसमें तुलसी पत्ता डाल के उसका भी भोग लगा सकते है और चाहे तो पूर्ण भोजन का भोग भी लगा सकते है जिससे भगवान श्री कृष्ण प्रसन्न हो जांए... साथ ही यह प्रसाद अपने प्रियजनों में भी वितरित करें।