Nov 27, 2016
बॉलीवुड दबंग सलमान खान की कथित प्रेजेंट गर्लफ्रेंड लूलिया वंतूर 3 महीने बाद मुंबई वापस लौट आई हैं। रोमानियन की टीवी होस्ट को गुरुवार को मुंबई के एक सैलून में स्पॉट किया गया। लूलिया की तस्वीरें सैलून के बाहर से ली गई हैं, जिनमें वो फोन में बिजी नजर आ रही हैं। लूलिया के साथ सलमान का रिलेशनशिप काफी स्ट्रॉन्ग माना जा रहा है। एक्ट्रेस प्रिटी जिंटा के वेडिंग रिसेप्शन में सलमान पहली बार पब्लिकली लूलिया के साथ गए थे। खबरें थी सलमान इसी साल 18 नवंबर को शादी करेंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। इसके अलावा दोनों को एयरपोर्ट, पार्टी, लद्दाक, फैमिली गैदरिंग पर साथ देखा जा चुका है। सितंबर महीने में वीजा एक्सपायर होने की वजह से लूलिया वापस रोमानिया चली गई थीं।
खबरें थी कि सलमान और लूलिया का ब्रेकअप हो गया है। कहा गया था कि उनका ब्रेकअप आपसी डिफरेंसेस की वजह से हुआ था। लूलिया को सलमान की फैमिली में मां सलमा खान और बहन अलविरा के साथ देखी जा चुकी हैं। लूलिया ने अपना बर्थडे सलमान की बहन अर्पिता के साथ मनाया था, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल भी हुई थीं।