Jul 14, 2017
रायपुर : कलेक्ट्रेट में तृतीय वर्ग के कर्मचारियों ने भोजन अवकाश में राज्य सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया हैं।
कर्मचारियों का विरोध सरकार के उस नीति को लेकर हैं जिसमें अब सरकारी कर्मचारियों के लिए सेवानिवृत्त की उम्र 50 साल किया जा रहा हैं और अधिकतम सेवाकाल 20 साल तय किया जा रहा हैं। इसे लेकर कर्मचारियों ने खूब नाराजगी जाहिर की। कर्मचारियों ने ढोल बाजकर कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया।








