Loading...
अभी-अभी:

बारिश के लिये 52 गांव के किसानों ने लिया पूजा पाठ का सहारा

image

Jul 15, 2017

कांकेर : बारिश नहीं होने के का कारण जिले के किसान के परेशान और मायूस हो गए हैं। भावगीर नवागांव के किसान अच्छी बारिश के लिए इन्द्रदेव को प्रसन्न करने पूजा पाठ कर रहे हैं। लोगों का मानना हैं कि यह पूजा करने से इन्द्रदेव प्रसन्न होंगे और अच्छी बारिश होगी।

ग्रामीणों ने बताया कि कुंवर देव को बारिश के देवता इंद्रदेव के रूप में माने जाते हैं। बारिश के लिए मुख्य रूप से उन्हीं की पूजा की जा रही हैं। साथ ही अन्य देवी-देवताओं की भी आराधना की जा रही हैं। इसके लिए 52 गांव के समाज प्रमुख शामिल होकर देवी-देवताओं की पूजा अर्चना कर रहे हैं। मौसम विभाग द्वारा समय से पहले मानसून पहुंचने एवं घनघोर बारिश होने का अनुमान लगभग निरर्थक साबित होते जा रहा हैं और इसका सीधा नुकसान किसानों की खेती पर हो रहा हैं।

खरीफ फसल की रोपने का अनुकूल नक्षत्र गुजरता जा रहा हैं। बहुत सारे किसानों ने पानी के अभाव में धान की बुआई भी नहीं की हैं। मजबूरनवश किसान बारिश होने के लिए पूजा-पाठ का सहारा लेने को विवश हो रहे हैं। इसी उम्मीद के साथ कि शायद इससे ही इंद्रदेव की कृपा हो जाए और जरुरत के अनुसार बारिश हो और कृषि कार्य समय पर किया जाए। इसी आशा में किसान कृपा दृष्टि की आस लगाए बैठे हैं।