Loading...
अभी-अभी:

भानुप्रतापपुर के 33वीं बटालियन के कमांडेंट अशोक कुमार ठाकुर को भारत सरकार द्वारा भारतीय पुलिस पदक से किया गया सम्मानित

image

Jan 29, 2019

राजकुमार दुबे - भानुप्रतापपुर सशस्त्र सीमा बल की 33 वीं बटालियन के कमांडेंट अशोक कुमार ठाकुर को भारत सरकार द्वारा भारतीय पुलिस पदक से सम्मानित किया गया अशोक कुमार ठाकुर रावघाट रेल परियोजना के निर्माण कार्य के लिए तैनात सशस्त्र सीमा बल की 33 वी बटालियन के कमांडेंट हैं  अशोक कुमार ठाकुर की 20 साल की बेहतरीन देश सेवा के उपरांत उन्हें इस पदक से सम्मानित किया गया है।

बेहतरीन कार्य के लिए जाने जाते है अशोक कुमार ठाकुर

वे जम्मू कश्मीर आसाम जैसे उग्रवाद प्रभावित क्षेत्र एवं भारत नेपाल भारत भूटान सीमा के अति संवेदनशील क्षेत्रों में अपनी  सेवाएं दे चुके है। भारत सरकार ने इस वर्ष उन्हें पदक दिये जाने  पर चर्चा की गई तो ठाकुर ने कहा कि भारत सरकार ने मुझे यह पदक देकर गौरवान्वित किया है देश और कार्य के प्रति और अधिक ऊर्जा और लगन के लिए प्रेरित किया है वैसे श्री ठाकुर अपने बेहतरीन कार्य और इमानदारी के लिए सशस्त्र सीमा बल में जाने जाते है।