Loading...
अभी-अभी:

भूपेश बघेल ने किसानों का 6100 करोड़ का कर्जा किया माफ, वहीं लगातार हो रही वर्षा के चलते किसान चिंतित

image

Dec 18, 2018

लोकेस प्रधान - छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पहले केबिनेट बैठक में 16 लाख 65 हजार किसनों को 6100 करोड़ का कर्जा माफ निर्णय लिया है जहां किसनों को इस बात की खुसी है वहीं लगातार वर्षा और मौसम खराब के चलते किसान चिंतित है। किसनों के धान ज्यादातर खेत में है जिसकी कटाई नहीं हो पाई है और फसल कुछ खलियान में है। किसानों का कहना है कि फसल को हार्वेस्टर मसीन से कटवाते है और खेत को सूखने में 15 से 20 लग जाएंगे।

यहां पर लेबर की कमी के चलते हांथो से कटाई संभव नहीं फसल खेत में सड़ने लगे है यदि किसान धान फसल की कटाई कर भी लेता है और उसे सेवा सहकारी समिति में बेचने जाता है तो धान का नमी 17 प्रतिसत से कम होनी चाहिए पर वर्षा के चलते धान पूरी तरह से भीगे हुए है ऐसे में किसान क्या करे।

अभी वर्षा लगातार हो रही है किसान अपने खेतों में फसल को सिर्फ ताक रहा है और अपनी फसल की रक्षा कैसी हो इसकी चिंता उसको सताए जा रहा है सरिया सेवा सहकारी समिति में 17890 कुंटल धान की खरीदी हो चुकी है वहीं 13240 कुंटन धान का उठाव हो चुका है पर पर कर्मचारियों का कहना है कि वर्षा के चलते दो दिनों से कोई भी किसान अपना धान मंडी नहीं लाया है।