Loading...
अभी-अभी:

बेमौसम बारिश से 55 प्रतिशत से ज्यादा भीगी धान, बढ़ी किसानों की परेशानियां

image

Dec 18, 2018

संतोष राजपूत - डोंगरगढ़ में कल से हो रही बेमौसम बारिश से कृषि उपज मंडी समिति के 16 धान खरीदी में पर्याप्त व्यवस्था नही होने के कारण लाखो के धान बारिश में भीग गए है वही अब तक क्षेत्र में 55 प्रतिशत से ज्यादा धान किसानों से खरीदना बाकी है जिनको टोकन नही मिलने के कारण किसानों के धान भी खुले आसमान में भीग रहे है जिसके कारण किसानों की चिंता बढ़ने लगी है।

धान खरीदी केंद्रों में पसरा सन्नाटा

कल से हो रहे बेमौसम बारिश से धान खरीदी केंद्रों में सन्नाटा पसरा हुआ है जो किसान केंद्रों तक पहुचे उनको वापस लौट दिया गया। हर वर्ष बेमौसम बारिश से केंद्रों में रखे लाखो का धान खराब होने के बावजूद इस वर्ष भी प्रशासन ने लापरवाही बरत रही है जिसे कारण किसानों का धान खरीदने से पहले ही खराब होने की स्थिति में आ गए है। केंद्रों में खरीदे धान के उठाव गई गति धीमी होने के वजह से केंद्रों में छमता से अधिक धान पड़े है जिसको सुरक्षित रखरखाव की व्यवस्था न के बराबर है।

धान की सुरक्षित व्यवस्था में कमी

धान खरीदी केंद्र अछोली में धान को सुरक्षित रखने की व्यवस्था में कमी देखी गयी धान को ढाकने तिरपाल आधा ढ़के और आधा खुला दिखा, कहीं कहीं तो फ़टे पुराने तिरपाल से धान ढ़के थे बारदाना भीग रहे थे इसके बावजूद समिति प्रबन्धक मारुति लाल ने व्यवस्था पूरी होने की बात कह बेमौसम हुए बारिश को कोसते रहे पर स्थिति स्पष्ट नजर आ रहा था।