Mar 2, 2020
बॉलीवुड में अपने दमदार अवतार के लिए फेमस होने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा जोनस इन दिनों अपने पति निक जोनस के साथ एन्जॉय करने में लगी हुईं हैं। प्रियंका ने बीते कल संडे का दिन अपने पति के साथ काफी एंजॉय किया और इस बात का गवाह उनकी तस्वीरें हैं जो आप देख सकते हैं। दरअसल, निक जोनस ने इंस्टाग्राम पर घुड़सवारी करते हुए कुछ फोटोज शेयर की हैं जो आप देख सकते हैंं। इन तस्वीरों में प्रियंका और निक जंगल में घुड़सवारी करते नजर आ रहे हैं जो आप देख सकते हैं।
निक ने शेयर की फोटोज
उनकी यह फोटो कैलिफोर्निया के कारपिनटेरिया की है और निक ने फोटोज के साथ ही लोकेशन भी मेंशन की है। इसी के साथ ही कैप्शन में 'संडे' लिखा है जो इस बात की गवाही दे रहा है कि दोनों ने रविवार के दिन को खूब एन्जॉय किया है। वैसे निक ने जंगलों और समंदर किनारे के फोटोज को शेयर कर फैंस को अपने परफेक्ट संडे के बारे में कहा है। वहीं उनकी फोटोज पर फैंस ने कई तरह के कमेंट्स किए हैं। एक यूजर ने उनकी तस्वीर को देखकर लिखा है- क्यूटेस्ट काउबॉय।
प्रियंका का हाथ थामे नजर आए निक
वहीं दूसरे ने लिखा है- ये कपल सबसे अच्छा है। बीते दिनों ही निक जोनस ने अपने एल्बम 'सकर' के एक साल पूरे होने पर कुछ फोटोज भी शेयर की हैं और आपने देखा ही होगा इनमें वे प्रियंका का हाथ थामे नजर आए थे।उस दौरान निक ने कैप्शन में लिखा था- हमारे पास दुनिया के बेस्ट फैंस हैं और यह सब हमने एक परिवार की तरह किया है। वैसे निक और प्रियंका को इंडस्ट्री का बेहतरीन कपल कहा जाता है और दोनों एक दूजे पर प्यार जताने का कोई मौका हाथ से नहीं जाने देते हैं।