Loading...
अभी-अभी:

डकैती का पर्दाफाश, 6 आरोपी गिरफ्तार

image

Jul 10, 2017

अलीराजपुर : जिले की पुलिस को एक डकैती के मामले में बड़ी सफलता हासिल हुई हैं। जहां पुलिस ने हाल ही में कुछ दिनों पूर्व हुई डेढ रूपये की डकैती के मामले का खुलासा किया हैं। खंडवा–बडोदा स्टेट हाईवे पर 12 मई की रात 3 बजे चांदपुर के पास मुनीम व अखिलेश यादव अपने साथियों के साथ खड़े थे। तभी अज्ञात बदमाशों ने उनसे डेढ लाख रुपए लुटकर भाग गए थे। घटना की जानकारी मिलने पर चांदपुर पुलिस ने इस पूरे मामले को गंभीरता से लिया और लगातार साइबर सेल की मदद से मामले की जांच की। जिसके कुछ दिन बाद ही पुलिस ने आरोपी इंदरसिंह, सेमला, भदु, डांगरिया, पारसिंह और दिलीप को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों से 1 लाख 33 हजार रुपए नकद, एक लैपटॉप और दो मोबाइल भी बरामद किये हैं।