Jul 16, 2017
धार। नीमच रोड़ पर मोहिनी पुल के पास यात्री बस में ट्रक घुस जाने से दर्जन भर यात्री घायल हो गए हैं। सादलपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम लेबड़ के समीप मोहीनी पुलिया की स्थिति जर्जर है। पुलिया के निर्माण के लिए कई दिनों से मांग की जा रही हैं लेकिन प्रशासन की लापरवाहियों के चलते जर्जर पुलिया पर ध्यान नहीं दिया जा रहा हैं। इसके चलते आए दिन हादसे हो रहे हैं।
इसी के चलते जोधपुर से इंदौर जा रही यात्री बस दुर्घटना का शिकार हो गई। बताया जा रहा है कि ट्रक चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए जिससे यात्री बस उसमें जा घुसी। हादसे में चालाक सहित दर्जनभर यात्री घायल हो गए। सूचना मिलते ही सादलपुर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल में भर्ती किया है। किया गया। डॉक्टरों का कहना है कि चालाक की स्थिति गंभीर बनी हुई है।