Loading...
अभी-अभी:

1 लाख रूपये की रिश्वत लेते पकड़ाया उद्यानिकी विभाग का संयुक्त संचालक

image

Sep 30, 2019

धर्मेन्द्र शर्मा : जबलपुर शहर में लोकायुक्त विभाग द्वारा आज उद्यानिकी विभाग के संयुक्त संचालक को शासकीय बंगले में एक लाख रूपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ने के मामले में संयुक्त संचालक के ग्वालियर स्थित घर पर लोकायुक्त की टीम ने छापामार कार्यवाई की है जहां से बड़ी संपति, गहनों की जानकारी लोकायुक्त के हाथ लगी है। दरअसल संयुक्त संचालक आरबी राजोरिया 25 लाख रूपए के बिल पास करने के एवज में रिश्वत की मांग कर रहा था, जिसकी शिकायत पीड़ित द्वारा जबलपुर लोकायुक्त में की गई थी। जिसके बाद लोकायुक्त टीम ने ट्रेप करने की कार्यवाई को अंजाम दिया है।

जबलपुर के लोकायुक्त पुलिस अधीक्षक अनिल विश्वकर्मा द्वारा ग्वालियर के लोकायुक्त पुलिस अधीक्षक को संयुक्त संचालक के थाटीपुर सुरेश नगर स्थित घर पर कार्यवाई कर संपत्ति की जानकारी जुटाने के लिए सूचना दी गयी, जिस पर मौके पर पहुंची लोकायुक्त पुलिस को छापे के दौरान साढ़े चार लाख रुपये नगद, 200 ग्राम सोने के जेवरात, 1 किलो चाँदी, एक फोर व्हीलर, 28 लाख कीमत के प्लाट दस्तावेज के साथ मौके से कई बैंक खातो की जानकारी हाथ लगी है। फिलहाल कार्यवाई समाप्त हो चुकी है और यह माना जा रहा है कि बैंक खातों की पूरी जानकारी सामने आने पर बड़ी संपत्ति का खुलासा हो सकता है।