Loading...
अभी-अभी:

जांजगीर चाँपाः की निकासी और वार्डो में नए नाली निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों ने किया चक्काजाम

image

Sep 30, 2019

रवि गोयल - वार्डो में बारिश के पानी की निकासी और वार्डो में नए नाली निर्माण की मांग को लेकर परेशान वार्डवासियों ने जांजगीर से बलौदा मार्ग पर 5 घंटे तक चक्काजाम कर दिया। जिस पर जांजगीर एसडीएम व नैला जांजगीर के मुख्य नगर पालिका अधिकारी के आश्वासन पर आक्रोशित वार्डवासी शांत हुए। दरअसल सुबह से लगातार हो रही बारिश ने नगर पालिका प्रशासन के दावों कि पोल खोलकर रख दिया है। सुबह से लगातार हो रही बारिश से शहर के कई वार्डों में पानी भर गया है। जिससे जाम नालियों का गन्दा पानी वार्ड की गलियों में फैल रहा है। कई वार्डों के घरों में भी बारिश का गन्दा पानी व नालियों का गन्दा पानी घुस गया है। जिससे नाराज होकर वार्ड नंबर 05 और शहरवासी ने जांजगीर से बलौदा जाने वाले मार्ग पर 5 घंटे तक चक्काजाम किये रखा।

नगरपालिका की लापरवाही की वजह से बारिश के पानी की निकासी का समुचित व्यवस्था नहीं

चकाजाम कर रहे आक्रोशित वार्ड वासियों का आरोप है कि नगरपालिका की लापरवाही की वजह से, बारिश के पानी की निकासी का समुचित व्यवस्था नहीं की गया है। गर्मी माह से ही नगरपालिका के अधिकारीयों को बोला जा रहा था कि बारिश का पानी उनके घरों में घुस जाता है, तो जाम नालियों का और लोगों के घरों के शौचालय का गन्दा पानी भी वार्ड की गलियों में फैलता है। जिससे वार्डों में बीमारियां होगी, लेकिन नगरपालिका के अधिकारियों ने कोई ध्यान नहीं दिया।

बारिश का और लोगों के घरों के शौचालय का पानी सड़कों पर बह रहा

सुबह से हो रही बारिश का और लोगों के घरों के शौचालय का पानी सड़कों पर बह रहा है, जिसके बदबू से लोगों को भारी परेशानी हो रही है। वार्ड में हैजा, डायरिया जैसी संक्रमित बीमारियां हो सकती हैं। आक्रोशित वार्डवासियों का कहना है कि जब तक वार्डो में नाली व पानी निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं किया जाता, तब तक यह चक्काजाम समाप्त नहीं होगा। आक्रोशित लोगों को समझाने के लिए जांजगीर एसडीएम व नैला जांजगीर के मुख्य नगर पालिका मौके पर पहुंचे और जेसीबी मंगवा कर पानी निकासी की वैकल्पिक व्यवस्था की गई। आक्रोशित वार्डवासियों को अश्वासन दिया गया कि नगर पालिका चुनाव के आचार सहिंता लगने के पूर्व नाली निर्माण व बारिश के पानी निकासी की व्यवस्था कर दी जाएगी, तब जाकर आक्रोशित लोगो का गुस्सा शांत हुआ और जाम समाप्त हुआ।