Loading...
अभी-अभी:

2016 में पाकिस्तान से टूरिस्ट वीजा पर भारत आये 12 नागरिक गायब, अलर्ट जारी

image

Jul 14, 2017

जबलपुर : टूरिस्ट वीजा पर शहर आए करीब 12 पाकिस्तानी नागरिक अचानक गायब हो गए हैं। ये नागरिक लंबे समय से शहर में डेरा डाले हुए हैं और वीजा की मियाद खत्म होने के बाद भी शहर में ही जमे हुए हैं। लेकिन अब ये नागरिक कहा हैं और कब से शहर में हैं। इसकी जानकारी फिलहाल किसी के पास नहीं हैं।

आईबी से मिले अलर्ट के बाद पुलिस सतर्क हो गई हैं और तत्काल कार्रवाई भी शुरू कर दी हैं। आईबी से इनपुट मिला हैं कि आगामी दिनों में होने वाली विशाल कांवड़ यात्रा में किसी भी तरह का हमला हो सकता हैं। जानकारी लगते ही पुलिस के आला अधिकारी अलर्ट हो चुके हैं और एसपी ने एक टीम भी गठित कर दी हैं। जो गायब हुए पाकिस्तानी नागरिकों को खोचने में जुट गई हैं।

पुलिस अधीक्षक का कहना हैं कि इस मामले में चाक चौबंद सुरक्षा के इन्तजाम किए जा रहे हैं। जिसमें अधिक पुलिस बल भी लगाया जा रहा हैं। बता दें कि जबलपुर में सावन माह में शिव भक्त कवाड़ यात्रा निकलते हैं। इस साल कांवड़ यात्रा विश्व रिकॉर्ड बनाने की तैयारी में हैं। जिसमें हजारो की संख्या में शिव भक्त इकठ्टे होंगे। इसके मददेनजर गिनीज़ बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड से भी एक प्रतिनिधिमंडल जबलपुर पहुंचेगा। लिहाज पुलिस किसी भी तरह की चूक करना नहीं चाहती हैं।