Loading...
अभी-अभी:

विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी की तैयारियां, किसान यात्रा का होगा आयोजन

image

Mar 29, 2018

प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी है। इसे लेकर भाजपा किसान मोर्चा के द्वारा किसान यात्रा का आयोजन किया जा रहा है 1 अप्रैल से मथुरा से शुरू होने वाली यह किसान यात्रा प्रदेश के कई इलाकों से होकर 15 अप्रैल को समाप्त होगी। यात्रा के समापन में किसानों को सम्मानित करके केंद्र सरकार की योजनाओ की जानकारी भी दी जाएगी।

प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए सभी पार्टियों ने किसानों को साधना शुरू कर दिया है प्रदेश में सत्ता में बैठी भाजपा ने किसानों की नाराजगी दूर करने के लिए किसान सम्मान यात्रा का तोड़ निकाला है भाजपा किसान मोर्चा द्वारा मथुरा से यात्रा का शुभारंभ 1 अप्रैल से कर रही है। इस यात्रा की पूजा अर्चना केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नंदकुमार सिंह चौहान के नेतृत्व में होगा।

बता दें 1 अप्रैल को ही दोपहर में यात्रा मुरैना से मध्य प्रदेश में प्रवेश करेगी जहां पर मुख्यमंत्री के द्वारा किसान सभा को संबोधित किया जाएगा, सभा के बाद जिला प्रभारियों को रथ यात्रा की सामग्री बांटी जाएगी। कार्यक्रम के पहले चरण में वरिष्ठ किसानों का सम्मान किया जाएगा, यात्रा के दौरान जहां-जहां यात्रा का रात्रि विश्राम होगा वहां पर स्थानीय संगीत मंडली के द्वारा सरकार की उपलब्धियों के कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे।
प्रदेश में हुए किसान आंदोलन के बाद से भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस किसानों को साधने में लगी है भाजपा के द्वारा किसान आंदोलन से उभरे विरोध को कम करने का प्रयास किया जा रहा है वहीं कांग्रेस के द्वारा लगातार किसानों के बीच रहकर भाजपा सरकार के खिलाफ माहौल बनाने की कोशिशें हो रही हैं