Loading...
अभी-अभी:

हनी ट्रैप मामले का समर्थन करते नजर आए कांग्रेस नेता लक्ष्मण सिंह..

image

Sep 29, 2019

अज़हर शेख : कांग्रेस नेता लक्ष्मण सिंह हनी ट्रैप मामले का समर्थन करते नजर आए हैं। उन्होंने कहा है कि हनी ट्रैप कोई नई बात नहीं है ये तो आदिकाल से चल रहा है। युद्ध और राजनीति में हम सालों से ये बातें सुनते आए हैं। द्वितीय विश्व युद्ध में भी इस तरह के मामले सामने आए थे। ये गलत है इससे सरकार को नुकसान होता है। बहुत सारे फर्जी एनजीओ को भुगतान हुआ है,एसआईटी के साथ सीबीआई की भी जांच होनी चाहिए। लेकिन हमें अपनी जांच एजेंसी पर भरोसा होना चाहिए।सत्ता पाने के लिए महिलाओ का उपयोग होता आया है। कई युद्ध महिलाओं के कारण हुए हैं, ये कोई नई बात नहीं है। 

वही ट्रांसफर उद्योग को लेकर लक्ष्मण सिंह ने सरकार पर साधा निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि इतने सारे तबादले हो रहे हैं तो शक की सुई तो घूमती ही है। तबादलों पर रोक होना चाहिए, कर्मचारियों से काम लेने की कला जनप्रतिनिधियों में होनी चाहिए। गलत काम के लिए अधिकारियों पर दबाव नहीं बनाना चाहिए। जनप्रतिनिधियों को ये समझना चाहिए की अधिकारी सरकार से पैसा लेते हैं आपसे नहीं,आपके अहंकार से कानून और जनता उपर हैं।