Loading...
अभी-अभी:

धरमपुरी में माँ मनोकामना देवी का चमत्कारिक मंदिर, जहां इस रहस्य को आज तक कोई नहीं जान पाया..

image

Sep 29, 2019

त्रिलोक राठौर : धरमपुरी में नवरात्रि का पर्व आरम्भ हो चुका है। पूरा नगर मां दुर्गा की भक्ति में लीन है। वहीं अति प्राचीन गणपति मंदिर में स्थिति माँ मनोकामना देवी के दर्शन के लिए भक्तों का तांता लगने लगा है। बता दें यहां अति प्राचीन तलघर नुमा गुफा में माँ मनोकामना देवी का चमत्कारिक मंदिर है। बता दें कि, यहां मान्यता है कि श्रद्धालुओं द्वारा सच्चे मन से मांगी गई हर मनोकामनाएं पूर्ण करती है। इसलिए प्रतिवर्ष नवरात्रि के दौरान मां मनोकामना के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में दूर-दूर से श्रद्धालु यहां आते हैं।

चमत्कारिक रूप से तलघर में आता है पानी..
गौरतलब है कि माँ मनोकामना देवी के आस-पास चमत्कारिक रूप से तलघर में पानी आता है। गणपति मंदिर स्थिति तलघर नुमा मंदिर श्रद्धालुओं में आस्था के साथ-साथ आश्चर्य का विषय भी है। गुफा में नीचे उतरने के लिए सीढ़ियां निर्मित है। इस तलघर में माॅ मनोकामना देवी के साथ ही भैरवान की मूर्ति भी स्थापित है। गुफा में देवी के सामने पत्थर की एक कुण्डी है। इस कुण्डी में लगभग एक इंच आकार का एक छिद्र है। इस छिद्र से अश्विन शुक्ल प्रतिपदा से पानी आना प्रारंभ होता था जो अश्विन शुक्ल नवमीं तक बढ़ता रहता था और दशहरे के पश्चात पुनः उसी छिद्र में वापस जाना प्रारम्भ होता था। इस तरह से थोड़े दिनों में सारा जल वापस चला जाता है।

इस रहस्य को आज तक नहीं जान पाया कोई..
यह आज भी शोध का विषय बना हुआ है कि यहां पानी आखिर कहां से आता है और फिर वापस कहां चला जाता है।इस रहस्य को आज तक कोई नही जान पाया है। गत कुछ वर्षों से मां मनोकामना देवी की गुफा में पूरे बारह माह पानी की मौजूदगी देखी जा रही है। गत वर्ष की तरह इस वर्ष भी गुफा में चमत्कारिक रूप से काफी अधिक मात्रा में पानी की आवक हुई है। वर्तमान में गुफा की 8 में से 10 पेढ़ीयाँ जलमग्न हो चुकी है।