Loading...
अभी-अभी:

धनपुरी में लगा कचरे का अंबार, नपा अधिकारियों ने छुपाई कमी!

image

Mar 11, 2018

स्वच्छ भारत मिशन के तहत नगर को स्वच्छ बनाये रखने के लिए देश के प्रधान मंत्री हर तरीका अपना रहे है। लेकिन उनके इस मिशन को धनपुरी नगरपालिका में विराजमान अधिकारी कैसे पलीता लगा रहे है उसका जीता जागता उदहारण धनपुरी नगर में देखने को मिल रहा है। आलम यह है की नगर में इन दिनों कचरे का अम्बार लगा हुआ है इतना ही नहीं नगरपालिका कार्यालय से महज 10 मीटर की दूरी पर रिहायसी इलाके में नगर का पूरा कचरा डंप किया जा रहा है जिससे लोगो का जीना मुहाल है। इस बात की जानकारी लगते ही नपा के अधिकारियों ने अपनी इस कमी को छुपाने के लिए आनन फानन में कचरे के ढेर में आग लगवा दी जो की उनके गले की फांस बन गई है। 

50 हजार आबादी वाले क्षेत्र धनपुरी नगरपालिका के 24 वार्ड में इन दिनों कचरे का अम्बार देखने को मिल रहा है जिससे नगर के लोगो का जीना दूस्वार है। लोगो को इस बात की चिंता सता रही है कि इस कचरे से उन्हें बीमारी का सामना न करना पड़े। इतना ही नहीं नगर से संग्रहित किया हुआ कचरा नगरपालिका के बगल में ही रिहायसी इलाके में फेंका जा रहा है जिसने अब कचरे के पहाड़ का रूप धारण कर लिया है। जहां एक तरफ मवेशियों का जमघट लगा रहता है। साथ ही तेज हवा चलने से कचरा लोगो के घरोेें में उड़कर आ रहा है। उसकी गंध से लोगो का जीना मुश्किल है।  

इस बात की जानकारी लगते ही नगरपालिका के अधिकारियों ने आनन् फानन में अपनी इस कमी को छुपाने के लिए कचरे के ढेर में आग लगवा दी। कचरे में लगी आग की वजह से धुँआ का गुब्बार उठने लगा जो की लोगो के ध्यानाकर्षण का केंद्र बन गया। उनकी करतूत छुपने की बजाय और उजागर हो गई। आलम यह था की कचरे के धुए की वजह से लोगो को बड़ी मुसीबत का सामना करना पड़ा। 
नगरपालिका के बगल में खुली पड़ी जगह पर नगरपालिका के अधिकारियो के कहने पर नगर का पूरा कचरा फेंका जा रहा है वहीं नगर पालिका के गाड़ियों में कर्मचारी कचरे को फेेंक रहे थे उनसे जब पूछा गया की गया कि नगर का कचरा नगरपालिका के बगल में रिहायसी इलाके में क्यों फेक रहे हो तो उनका साफ़ कहना था की नपा के अधिकारियो के कहने पर वो नगर का कचरा वहां फेंक रहे है।  वही जब इस मामले में नगरपालिका के प्रभारी सीएमओ रविकरण त्रिपाठी से संपर्क करना चाहा तो उन्हें पहले ही इस बात की भनक लग चुकी थी की मीडिया उनसे इस मामले में उनका पक्ष जानना चाहती है तो वो चुपचाप कार्यालय छोड़ भाग निकले।