Loading...
अभी-अभी:

इन भारतीय खिलाड़ियों को किया जाएगा पद्म श्री से सम्मानित

image

Oct 2, 2018

भारतीय खेलों में से एक कुश्ती जिसे देश में बहुत लोकप्रियता हासिल है और इसमें भारत के खिलाड़ियों को राष्ट्रमंडल खेलों और एशियाई खेलों में गोल्ड मेडल भी मिला है यहां हम बात कर रहें हैं पहलवान बजरंग और विनेश की जिन्होंने पहलवानी में कई मेडल जीते हैं लेकिन इनको अब तक देश का सर्वोच्च खेल सम्मान राजीव गांधी खेल रत्न अवार्ड नहीं मिला है जिससे इन खिलाड़ियों ने खेल मंत्रालय को कटघरे में लाकर खड़ा कर दिया है वहीं अब खेल मंत्रालय इन्हें देश के चौथे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म श्री को देने आगे आया है।

खेल मंत्रालय ने ​ही गृह मंत्रालय से सिफारिश की है कि इन्हें पद्म श्री सम्मान दिया जाए इसके अलावा खेल मंत्रालय द्वारा अन्य खेलों में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले खिलाड़ियों के नाम भी इसमें शामिल किए हैं मंत्रालय के अनुसार पद्म श्री सम्मान के लिए फुटबॉलर सुनील छेत्री, टेबिल टेनिस खिलाड़ी अचंता शरत कमल और खेलरत्न सम्मान प्राप्त शूटर जीतू राय के नामों को शामिल किया गया है।

गौरतलब है कि खेलों के लिए दिए जाने वाले सम्मान पद्म श्री के लिए अधिकांशत: क्रिकेटरों के नामों को शामिल किया जाता है लेकिन इस बार बीसीसीआई ने एक भी क्रिकेटर का नाम इस सूची में शामिल नहीं किया है इसके अलावा खेल मंत्रालय द्वारा इस बार सिर्फ पांच नाम पद्म श्री के लिए गृह मंत्रालय भेजे हैं हालांकि इस बार बीसीसीआई ने इस अवार्ड के लिए किसी भी खिलाड़ी का नाम सूचीबद्ध नहीं किया है वहीं जानकारी के अनुसार बीते कुछ वर्षों में धोनी को पद्म भूषण और विराट कोहली, मिताली राज को पद्म श्री अवार्ड मिला है।