Loading...
अभी-अभी:

Swaraj Khass - विवादों में उलझे राजघराने

image

Feb 16, 2024

Swaraj khass - मध्य प्रदेश में कई राजघरानो का दबदबा आज भी कायम है,MP की राजनीति में एक दर्जन राजघरानों का रसूख चलता है। इन राजघरानों के आगे तमाम चुनावी फॉर्मूले बेअसर हो जाते हैं। इनके टिकट भी पक्ष-विपक्ष, क्षेत्र-जाति जैसे समीकरणों को किनारे करके तय होते हैं और जीत भी। इनमें मुख्य रूप से राघोगढ़, चुरहट, रीवा, देवास, मैहर, पन्ना, नरसिहगढ़, खिलचीपुर, दतिया और छतरपुर, ग्वालियर शालिम हैं। ग्वालियर का सिंधिया और राघोगढ़ राजघराना सबसे प्रभाव शील माना जाता है।

इन राजघरानों में चल रहे हैं विवाद -  

पन्ना राजघराना   - पन्ना में हीरे की खान हैं, साथ ही यह अपने प्राचीन और सुंदर मंदिरों के लिए प्रसिद्ध है। इसी कारण से इसे 'मंदिरों की नगरी' भी कहा जाता है। यहाँ पर स्थित श्री प्राणनाथ जी और श्री बलदेव जी का मंदिर तीर्थगणों के बीच प्रसिद्ध है। हालांकि अब पन्ना अपने राजघराने के विवाद की वजह से सुर्ख़ियों में रहता है  पन्‍ना राजघराने का अरबों की संपत्ति को लेकर राजमाता दिलहर कुमारी व उनकी बहू महारानी जीतेश्‍वरी कुमारी के बीच 20 साल से विवाद चल रहा है. और ये विवाद कई बार सड़क से पुलिस तक पहुंच चूका है , साल 2021 में बेशकीमती हीरों व संपत्ति को लेकर लंबे समय से विवादों के घेरे में चले आ रहे पन्‍ना राजघराने की महारानी जीतेश्वरी कुमारी को 2021 में पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भी भेज दिया था...

सिंधिया राजघराना - करीब 44 वर्षों से चल रहे इस विवाद में एक पक्ष ज्योतिरादित्य सिंधिया हैं तो दूसरी ओर उनकी तीनों बुआ हैं। सिंधिया परिवार के संपत्ति विवाद के नहीं सुलझने का बड़ा कारण ज्योतिरादित्य की सबसे छोटी बुआ यशोधरा राजे सिंधिया हैं। दरअसल यशोधरा राजे अपनी मायके की पुश्तैनी विरासत में हिस्सेदारी छोड़ने के पक्ष में नहीं हैं,जबकि ग्वालियर राजघराने के पास कितनी संपत्ति है, इसका वास्तविक आकलन करना मुश्किल है। अधिकांश संपत्तियों पर विवाद है और मामला कोर्ट में भी चल रहा है सिंधिया खानदान की संपत्तियों की कुल कीमत देश के कई राज्यों के बजट से भी ज्यादा है। करीब चार दशक इस परिवार में विवाद जारी है..

नरवल राजघराने का विवाद - मध्य प्रदेश के नरवर राजघराने की 95 वर्षीय महारानी अनिला कुमारी के गायब होने के बाद से ये राजघरना सुर्खियों में आया था राजघराने की इकलौती बहू ने आरोप लगाया था कि 52 करोड़ रुपये से अधिक की जमीन के चक्कर में महारानी को गायब किया गया है.इस मामले पर विवाद के बाद राजघरने में चल रहा सम्पति विवाद घर से सड़क तक आया...

Report by -  Ankit Tiwari