Loading...
अभी-अभी:

अनियंत्रित होकर यात्री बस पलटी, 8 लोग घायल

image

Jun 27, 2017

धमतरी : एक बार फिर रफ्तार का कहर देखने को मिला हैं। धमतरी में एक यात्री बस अचानक अनियंत्रित होकर पलट गयी। जिसमें सवार आठ यात्री घायल हो गये हैं। घायलों को तत्काल ईलाज के लिये निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया हैं। सभी घायलों का ईलाज जारी हैं। बस में करीब 25 यात्री सवार थे। हादसा देर रात केरेगांव थाना क्षेत्र के कुकरेल गांव के पास हुआ हैं।

देर रात सिद्धि विनायक की बस धमतरी शहर के नए बस स्टैंड से यात्रियों को बैठाकर नगरी सिहावा की ओर जा रही थी। बस में करीब 25 यात्री सवार थे। कुकरेल बांसपारा स्थित कमार बस्ती के सामने बस अचानक अनियंत्रित होकर सड़क में पलट गयी। और आठ यात्री घायल हो गये हैं। राहगीरों ने इसकी सूचना तत्काल 108 संजीवनी एंबुलेंस और केरेगांव पुलिस को दी। सभी घायलों को एंबुलेंस से धमतरी के मसीही अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती किया गया। सभी घायलों का ईलाज चल रहा हैं। पुलिस ने आरोपी बस ड्रायवर के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गयी हैं।