Jun 27, 2017
जीएसटी पर एक कार्यक्रम के दौरान वित्त मंत्री अरुण जेटली ने साफ करते हुए कहा कि जीएसटी के बाद महंगाई नहीं बढ़ेगी और इसके जरिए लोगों को आसान टैक्स व्यवस्था का फायदा मिलेगा। वित्त मंत्री ने आसान भाषा में जीएसटी से जुड़ी सारी शंकाओं को दूर किया हैं। वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कहा कि जीएसटी के बाद देश में 17 टैक्स खत्म किए जा रहे हैं। इससे पूरे देश में सभी राज्यों में सामान की एक कीमत होगी। GST लागू होने के बाद इनडायरेक्ट ही नहीं डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन पर भी असर पड़ेगा। जीएसटी में सिर्फ़ कुछ चीजें ही 28 फीसदी टैक्स के दायरे में हैं जो सबसे ऊंचा टैक्स रेट है। जबकि पहले की टैक्स व्यवस्था में वस्तुओं पर 31-33 फीसदी के बीच भी टैक्स लगता था। एक बात साफ है कि पैरों में पहनने वाली चप्पल और लग्जरी गाड़ी मर्सिडीज के लिए टैक्स रेट एक तो नहीं हो सकता। जीएसटी काउंसिल को मिले सुझावों पर विस्तृत चर्चा के बाद एक-एक वस्तु के लिए सही टैक्स स्लैब तय किए गए हैं। सारे देश में इन रेट्स पर सहमति बन गई है। जीएसटी सभी राज्यों-केंद्र ने मिलकर तय किया है कि टैक्स कितना होगा।








