Loading...
अभी-अभी:

बेटियों का ईलाज नहीं करा सका, पिता ने लगा ली फांसी

image

Jul 10, 2017

कोरिया : मौत दे दे, पर बदनसीबी ना दे। ये पंक्तियां कोरिया जिले के डोमनहिल के कमल सरकार पर उपयुक्त बैठती हैं। अपनी दो बेटियों का ईलाज न करा पाने की पीड़ा के चलते एक बेबश पिता ने अपने सूने घर में फांसी लगा कर अपनी जान दे दी। उसने सोचा था की मौत के बाद उसकी तकलीफ कुछ कम हो जायेगी। आस पड़ोस के लोगों ने चंदा कर उसका अंतिम संस्कार किया। घटना की जानकारी तब मिली जब उसकी पत्नी शाम 7  बजे ट्रेन से चिरमिरी अपने घर पहुंची। मामले में कोरिया पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया हैं। शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया हैं । मृतक कमल सरकार अपनी पत्नी संगीता सरकार, पुत्री रिया सरकार एवं प्रिया सरकार के साथ डोमनहिल के वार्ड क्रमांक-37 में  स्टाफ क्वाटर में रहता था। मूल रूप से ड्राईवर कमल सरकार दूसरे की टैक्सी में ड्राईवरी का काम करके अपना जीवन यापन कर रहा था। आय कम होने के कारण उसकी पत्नी संगीता सरकार घर में ही सिलाई कढ़ाई का काम करती थी। लेकिन इससे भी परिवार को कोई खास आमदनी नहीं हो रही थी। जिसके कारण मृतक कमल सरकार काफी परेशान रहता था । मृतक कमल सरकार के पास गरीबी रेखा का राशन कार्ड भी था। जिससे उसे हर महीने किसी तरह से खाने के लिये चावल तो मिल जाता था लेकिन अन्य खर्चो के लिये उसे काफी मशक्कत करनी पड़ती थी। इसी बीच उसके दोनों बच्चियों की तबियत खराब रहने लगी। जिससे मृतक और ज्यादा परेशान रहने लगा। उसकी पत्नी संगीता सरकार अपनी दोनों बेटियों का चेकअप कराने मनेन्द्रगढ़ लेकर गई थी। जहां डाक्टरों ने चेकअप के बाद दोनों के आंत में सूजन होना बताया। जिससे वो परेशान होकर घर वापस आयी तो अपने पति कमल सरकार को फांसी के फंदे में झूला पाया।