Jun 26, 2017
रायपुर : मिशन 65 यानी आगामी विधानसभा चुनाव में प्रदेश में 65 सीट जीतने के लिये बीजेपी ने लक्ष्य को पूरा करने के लिये संगठन की एक्सरसाइज शुरू कर दी हैं। बीजेपी संगठन ने अपने तमाम मोर्चा-प्रकोष्ठों को चुनावी जिम्मेदारियां देनी शुरू कर दी हैं। आज बीजेपी प्रदेश कार्यालय में बीजेपी सांस्कृतिक प्रकोष्ठ की पहली कार्यसमिति की बैठक आय़ोजित की गई। बैठक में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष धरमलाल कौशिक, संगठन मंत्री पवन साय, संस्कृति मंत्री दयालदास बघेल समेत कई महत्वपूर्ण नेता मौजूद थे। बैठक के दौरान संगठन ने तय किया कि कला संस्कृति, गीत-संगीत, लोक कलाओं के जरिए सरकार की योजनाओं का जमीनी स्तर पर जाकर प्रचार-प्रसार करें, जिससे आगामी चुनाव के नजरिए से पार्टी बड़ा जनसमर्थन जुटा सके। बीजेपी ने तय किया हैं कि सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के जरिए चरणबद्ध तरीके से कार्यक्रम पूरे प्रदेश में आय़ोजित किया जायेगा।








