Jun 26, 2017
विदिशा : आरएमपी नगर फेस 1 में रविवार को एक शख्स ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली और अपने पीछे 6 पेज का एक सुसाइड नोट छोड़ गया। सुसाइड नोट में विदिशा के बड़े- बड़े दिग्गज नेताओं पर प्रताड़ित करने के आरोप लगाया हैं। जिन पर एफआईआर दर्ज ना होने पर परिजनों ने घंटे भर तक NH- 86 हाइवे को जाम कर दिया, समझाइश के बाद मामला शांत हो गया और पुलिस ने सुसाइड नोट पर लिखे 6 लोगों पर मामला दर्ज कर लिया हैं।
विदिशा के आरएमपी नगर में रहने वाले मनीष भार्गव ने प्रताड़ना से तंग आकर रविवार दोपहर अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। घटना स्थल से 6 पेज का सुसाईड नोट मिला था, जिसमें 6 लोगों के नाम लिखे थे। मृतक मनीष सुसाइड नोट अपनी पत्नी के नाम लिख गया था। सुसाइड नोट में जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष श्याम सुन्दर शर्मा, भाजपा नेता सुरेश दुबे और 4 अन्य के नाम लिखे हैं। जिन पर प्रताड़ना के आरोप लगाते हुये कहा कि ये सभी लोग मिलकर मृतक के 20 लाख रूपये हड़प लिए हैं इतना ही नहीं उसने लिखा हैं। मनीष ने अपने सुसाइड नोट में बाकायदा लेनदेन की बातें भी लिखी हैं। किनसे कितने पैसे लेना और किनको कितना पैसे देना हैं, सुसाइड नोट में ये भी लिखा हैं कि मनोज शर्मा ने मृतक को फर्जी जमीन बेच दी और फर्जी जमीन के नाम से पैसा भी ले लिये जो पैसा मृतक ने अपनी जमीन बेच कर दिए थे, और इन लोगों ने जीने लायक नहीं छोड़ा हैं। आरोप विदिशा के हाईप्रोफाइल नेताओं पर लगा था, इसलिए पुलिस भी फूंक-फूंक कर कदम रख रही थी पर आज जब मामला दर्ज नही हुआ तो परिजन और सगे संबंधी थाने गए और हंगामा करने लगे। थाने पहुंचे परिजनों को इन्साफ नहीं मिला तो वे सड़क पर पहुंच गये जहाँ उन्होंने घंटे भर तक NH- 86 हाइवे को जाम कर दिया बाद में समझाइश के बाद मामला शांत हो पाया, आखिरकार पुलिस ने उन सभी 6 लोगों पर मामला दर्ज कर लिया हैं।








