Loading...
अभी-अभी:

सर्विस राइफल से सिर में गोली मारकर जवान ने की खुदकुशी

image

Jul 21, 2017

कांकेर : अज्ञात कारणों के चलते एक एसएसबी के जवान ने अपने सिर में सर्विस राइफल से गोली मारकर खुदकुशी कर ली हैं। मामला कांकेर जिले के अंतागढ़ थाना के बर्रेबेडा में एसएसबी का कैम्प हैं। मृतक जवान ने सुबह लगभग 6 बजे अपने आप पर गोली मारकर आत्म हत्या कर ली। जिसके बाद मृतक को एसएसबी के जवानों द्वारा अंतागढ़ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में लाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पोस्टमार्टम करने के बाद मृतक जवान के शव को उसके गृह ग्राम भेजा जायेगा। मृतक जवान चंद्रभान बिहार का रहने वाला बताया जा रहा हैं। वहीं अंतागढ़ पुलिस की टीम घटना की जांच में जुट गई हैं। जवान ने खुद को गोली क्यों मारी इस बात का पता अब तक नहीं चल पाया हैं। फिलहाल पुलिस अभी जांच कर रही हैं।