Loading...
अभी-अभी:

क्या कहा लाखन सिंह ने की विधानसभा में भड़क उठे शाह ?

image

Jul 21, 2017

भोपाल : विधान सभा में आज प्रश्न काल के दौरान कांग्रेस विधायक लाखन सिंह के प्रश्न का जवाब देते समय स्कूल शिक्षा मंत्री विजय शाह भड़क उठे। शाह ने यह तक कह डाला कि अब वो इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं करेंगे।

लाखन सिंह ने ग्वालियर जिले के शासकीय प्राथमिक विद्यालय हुकुमचंद जनपद पंचायत घाटीगांव में पदस्थ प्रधान अध्यापक विजय सिंह बंजारा के फर्जी जाति प्रमाण पत्र का मामला उठाया था। लाखन सिंह चाहते थे कि इस मामले में प्रधान अध्यापक को सस्पेंड किया जाए। मामले में मंत्री के सख्त कार्रवाई के आश्वासन के बाद भी जब लाखन नहीं माने तो विजय शाह भड़क उठे।