Loading...
अभी-अभी:

सीएम रमन ने 45 प्रतिभाओं को दिया खेल पुरस्कार

image

Aug 29, 2017

रायपुर : छत्तीसगढ़ राज्य की खेल प्रतिभाओं को सीएम रमन सिंह ने आज सम्मानित किया। राज्य खेल अलंकरण पुरस्कार समारोह का आयोजन सरदार बलबीर सिंह जुनेजा इनडोर स्टेडियम रायपुर में किया गया है। समारोह के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह और कार्यक्रम अध्यक्ष विधानसभा के अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल हैं।

राज्य खेल अलंकरण पुरस्कार समारोह में 8 खिलाड़ियों को शहीद राजीव पांडेय पुरस्कार दिया गया। वहीं 7 खिलाड़ियों को कौशल यादव पुरस्कार, 25 खिलाड़ियों को पंकज विक्रम पुरस्कार और 5 खिलाड़ियों को शहीद विनोद चौबे पुरस्कार से नवाजा गया। इसके अलावा मुख्यमंत्री ट्राफी सॉफ्टबॉल टीम को दिया गया है। सम्मान के रुप में खिलाड़ियों और कोच को मेडल औऱ नगद राशि दी गई।

मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह आज शाम करीब 3 बजे नियमित विमान द्वारा दिल्ली के लिए रवाना होंगे। शाम 4.50 बजे नई दिल्ली पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री वहां स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। डॉ. सिंह रात्रि विश्राम नई दिल्ली में करेंगे। मुख्यमंत्री कल 30 अगस्त को नई दिल्ली से दोपहर एक बजे नियमित विमान द्वारा रवाना होकर दोपहर 2.35 बजे रायपुर लौट आएंगे।