Loading...
अभी-अभी:

23 किलो गांजे के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार

image

Jul 6, 2017

जांजगीर-चांपा : कोतवाली पुलिस ने 23 किलो गांजा के साथ 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया हैं। मुखबिर से कोतवाली पुलिस को सूचना मिली थी कि ओडिशा से गांजा लाकर लछनपुर क्षेत्र में खपाया जा रहा था। जिसके बाद पुलिस की नजर थी। इस बीच ओडिशा से गांजा लेकर आने की खबर मिली और तीनों आरोपियों को दबोच लिया गया। आरोपी गुलाम खान और रजा खान सगे भाई हैं। तीसरा आरोपी प्रशांत महानंद बरगढ़ ओडिशा का रहने वाला हैं। मामले में तीनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस के तहत जुर्म दर्ज कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया हैं। कोतवाली पुलिस ने एक दिन पहले भी 2 आरोपियों को ढाई किलो गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया था।