Loading...
अभी-अभी:

युवक की धारदार हथियार से नृशंस हत्या

image

Jul 6, 2017

दमोह : रजपुरा थाना के ग्राम सादपुर में एक युवक की  धारदार हथियार से नृशंस हत्या कर दी गयी हैं। मृतक का नाम श्रीराम प्यासी हैं। पुलिस ने जांच के दौरान हत्या के पीछे का कारण अवैध संबंध बता रही हैं। करीब डेढ़ वर्ष पूर्व मृतक श्रीराम प्यासी, कोमल सिंह की पत्नी को भगाकर दिल्ली ले गया था। पत्नी दिल्ली से लौटने के बाद  अपने पति के पास वापस चली गयी और अपने पति के साथ रहने लगी। इसी बात को लेकर कोमल सिंह मन ही मन  रंजिश रखने लगा था। मंगलवार की रात जैसे ही श्रीराम खाना खाकर बाजार कि ओर निकला, तभी कोमल व उसके परिवार की महिलाएं व पुरुषों ने हसिया व कुल्हाड़ी लेकर उसका रास्ता रोक लिया और मृतक श्रीराम प्यासी पर हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल श्रीराम को 108 वाहन से समुदायक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था। पुलिस ने करीब 6 लोगों पर हत्या का मामला दर्ज किया हैं। फिलहाल पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्त में ले लिया हैं। अभी तक आरोपियों के नाम सार्वजनिक नही किये हैं। परिजन 10 से 12 लोगों पर हत्या का आरोप लगा रहे हैं। ग्राम में इस अवैध संबंधों की चर्चा चारों ओर हैं, लेकिन पुलिस अभी इस मामले में कुछ भी नही बता रही हैं।