Loading...
अभी-अभी:

छत्तीसगढ़ में सभी 90 विधानसभा क्षेत्रों की नब्ज टटोलने 5 राज्यों के 57 विधायक पहुंचे रायपुर

image

Aug 21, 2023

रायपुर। छत्तीसगढ़ में सभी 90 विधानसभा क्षेत्रों की नब्ज टटोलने के लिए भाजपा के दूसरे राज्यों के विधायक प्रदेश प्रवास पर है। झारखंड, उत्तर प्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र, ओडिशा और बिहार से आए पार्टी विधायक प्रदेश के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में दौरा करेंगे। इसके पहले प्रदेश मुख्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिसमें पांच राज्यों से आए सभी 57 विधायक शामिल हुए। भाजपा कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में 5 राज्यों के 57 विधायकों का प्रवास प्रशिक्षण में क्षेत्रिय संगठन मंत्री अजय जामवाल, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव, नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, संगठन महामंत्री पवन साय, एवं कार्यक्रम संयोजक अभय पाटिल कर्नाटक उपस्थित रहें। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने बताया कि सभी विधायक एक सप्ताह तक विभिन्न विधानसभाओं का दौरा करेंगे। उन्हें एक-एक विधानसभा में एक सप्ताह रहकर काम करना है।