Loading...
अभी-अभी:

7 लाख 80 हजार के नकली नोट के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार

image

Jul 19, 2017

महासमुंद : पुलिस ने नकली नोट खपाने वाले गिरोह के सदस्यों को धर दबोचा हैं। मामले में पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया हैं। आरोपियों से 7 लाख 80 हजार के नकली नोट जब्त किये गये हैं। जब्त सभी नोट दो हजार के बंडलों में हैं, जिसपर बाकायदा एसबीआई बैंक का टेपमार्क भी लगा हुआ था। आरोपियों का नाम लतीफ खान और मधुसूदन राणा बताया जा रहा हैं, जो बरिहापाली सरायपाली और पाइकमाल बरगढ़ ओड़िशा के बताये जा रहे हैं। महासमुंद क्राइम ब्रांच और बलौदा चौकी पुलिस ने पूरी कार्रवाई की हैं।

महासमुंद एसएसपी नेहा चम्पावत ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि एक साल पहले सरायपाली क्षेत्र से नकली नोट खपाने वाले गिरोहों के सदस्यों को पकड़ा गया था। जिसके बाद से मुखबिरों के जरिये संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही थी। आरोपी 15 जुलाई को बलौदा क्षेत्र में नकली नोट खपाने के फिराक में थे। जिसकी सूचना पुलिस को लगी, जिसके बाद पुलिस ने नोट खपाने की डील का जाल बिछाया। जिसमें बरिहापाली सरायपाली निवासी लतीफ खान फंस गया। जिसकी निशानदेही पर पुलिस ने पाइकमाल बरगढ़ ओड़िशा निवासी मधुसूदन राणा को भी गिरफ्तार कर लिया और आरोपियों से 7 लाख 80 हजार के नकली नोट भी बरामद कर लिये। पुलिस मामले के तार से जुड़े और भी आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी का दावा कर रही हैं।