Loading...
अभी-अभी:

नवागांव नदी पर 4 करोड़ की लागत से बना पुल, विधायक नाग ने किया लोकार्पण

image

Mar 7, 2022

इशहाक खान : अंतागढ़ के विधायक अनूप नाग एवं राज्य योजना आयोग की सदस्य कांति नाग ने रविवार को नवागांव नदी पर निर्मित बृहद पुल का लोकार्पण किया है। बता दें कि, लगभग 4 करोड़ 19 लाख 66 हजार रुपए की लागत से यह पुल बना है।

पुल निर्माण से घटी दूरी, ग्रामीणों और व्यवसायियों को मिलेगा लाभ  
इस नव निर्मित लंबे पुल से नवागांव, कलेपरस, गोडरी कढ़हीखोदरा, सरंडी, आमागांव अब ब्लॉक मुख्यालय से सीधे जुड़ पाएंगे। पुल निर्माण के पहले ग्रामीणों को छह से आठ किलोमीटर की अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ती थी। अब आधे दर्जन से अधिक गांवों के ग्रामीणों को इसका सीधा लाभ मिलेगा। इसके साथ ही पुल के निर्माण से ग्रामीणों व व्यवसायियों को काफी लाभ मिलेगा।

हर वर्ग के लिए काम कर रही सरकार : अनूप नाग
अंतागढ़ के विकास के लिए संवेदनशील अंदरूनी ग्रामों का विकास जरूरी है। उन्होंने सभा में उपस्थित विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए बेहतर शिक्षा ग्रहण के लिए प्रेरित किया। 

बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराने संकल्पित
इसके साथ ही विधायक ने कहा कि छत्तीसगढ़ की भूपेश बघेल की सरकार प्रदेश के प्रत्येक बच्चे को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए संकल्पित है। इसके लिए प्रथम चरण में प्रत्येक ब्लॉक में अंग्रेजी माध्यम विद्यालय की शुरुआत की जा चुकी हैं। जिससे ग्रामीण अंचल के गरीब तबके के बच्चे भी निःशुल्क अंग्रेजी शिक्षा का लाभ लेकर भविष्य में उच्च पदों पर सेवाएं प्रदान कर प्रदेश के साथ ही आदिवासी समाज का विकास कर सकेंगे।