Loading...
अभी-अभी:

रायपुरः राम मंदिर पहुंची राज्यपाल अनसुईया उइके, मंत्रोच्चार के बीच पुजारियों ने किया स्वागत

image

Aug 24, 2019

हेमन्त शर्मा - छत्तीसगढ़ की राज्यपाल अनसुईया उइके ने वीआईपी रोड स्थित राम मंदिर पहुंचकर भगवान राम का दर्शन किया। राम मंदिर पहुंची राज्यपाल का मंत्रोच्चार के बीच पुजारियों ने स्वागत किया। इस दौरान राज्यपाल ने मंदिर में रहकर वैदिक शिक्षा ग्रहण करने वाले बच्चों से मुलाकात की। वहीं राज्यपाल ने भगवान राम की परिक्रमा भी लगाई।

प्रदेश में खुशहाली के ले की प्रार्थना

राज्यपाल अनुसुइया उइके ने इस दौरान बयान देते हुए कहा कि आज काफी पवित्र दिन है, कृष्ण जन्माष्टमी भी है। सबसे पहले मैं छत्तीसगढ़ के लोगों को अपनी ओर से शुभकामना और बधाई देती हूं। भगवान से यही प्रार्थना करती हूं कि प्रदेश में खुशहाली आए और यह प्रदेश प्रगति करें। विशेष तौर पर भगवान से यही प्रार्थना है कि आज भी हमारे वनवासी आदिवासी भाई लोग हैं जो नक्सलवाद से प्रभावित हैं, इससे उनको छुटकारा मिले। साथ ही उन्होंने अयोध्या राम मंदिर मसले पर कहा कि भगवान राम तो हिंदुस्तान के आस्था के प्रतीक हैं। चूंकि मामला न्यायालय में है और मुझे न्यायालय पर पूरा भरोसा है। बता दें कि छग की राज्यपाल बनने के बाद अनसुईया उइके पहली बार राम मंदिर पहुंची थी।