Loading...
अभी-अभी:

नवरात्री पर मंदिरों में भक्तों का लगा तांता

image

Oct 1, 2016

बिलासपुर। पूरे भारत में आज से नवरात्रि का पर्व घट स्थापना के साथ प्रारंभ हो गया है। बिलासपुर के सभी माता के मंदिरों में सुबह से ही भक्तों का तांता लगा हुआ है। हर श्रद्धालु अपनी मनोकामना लेकर देवालयों में पूजा अर्चना के लिए पहुँच रहे हैं। इस बार नवरात्रि पर्व को शक्ति की पूजा के रूप में मनाया जा रहा है। शहर के पुरातन और छत्तीसगढ़ की अधिष्ठात्री देवी मां महामाया मंदिर में सबसे ज्यादा भीड़ देखने को मिली। मंदिर में मनोकामना ज्योति कलश की भी स्थापना की गयी है। श्रद्धालु घी और तेल के मनोकामना ज्योति कलश जलाकर महामाया मां से सुख समृद्धि की कामना करते हैं। इसके साथ ही शहर के काली मंदिर, दुर्गा मंदिर, शीतला मंदिर में सुबह से ही भक्त अपनी मनोकामना लेकर पहुँच रहे हैं। भक्तों का मानना है की नवरात्रि में देवी की विशेष कृपा मिलती है। वहीँ सपूर्ण मनोकामनाएं पूरी होती हैं। नवरात्रि को लेकर वेदाचार्य बताते हैं कि इसमें शक्ति की पूजा की जाती है। जिसे नवरात्रि पर्व के रूप में मनाया जाता है। नव दिन अलग अलग रूपों में शक्ति की पूजा होती है। भक्त अनुष्ठान व व्रत कर पर्व को मनाते हैं।