Loading...
अभी-अभी:

आमसभाओं को संबोधित करने के लिए तीन केंद्रीय मंत्री छ.ग. दौरे पर

image

Oct 28, 2018

आशीष तिवारी - भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों के समर्थन में आमसभाओं को संबोधित करने के लिए तीन केंद्रीय मंत्री 29 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ दौरे पर आ रहे है जिन मंत्रियों का छत्तीसगढ़ दौरा है, उनमें उमा भारती, स्मृति ईरानी व रामकृपाल यादव शामिल है जो कि आम सभा को संबोधित करेंगे और भाजपा के पक्ष में प्रचार-प्रसार कर वोट जुटाएंगे। 

केंद्रीय मंत्री उमा भारती

केंद्रीय मंत्री सुश्री उमा भारती नागपुर से हेलीकॉप्टर द्वारा खैरागढ़ आकर 29 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे आमसभा में शामिल होंगे औऱ सभा को संबोधित करेंगे फिर हेलीकॉप्टर से नागपुर पहुंचकर वहां से दिल्ली रवाना हों जाएंगी।

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी भी 29 अक्टूबर को दोपहर 1:15 बजे त्रिवेन्द्रम से विशेष विमान से जगदलपुर पहुंचेंगी जहां से हेलीकॉप्टर से वे चित्रकोट पहुंचकर दोपहर 1:50 बजे आमसभा को संबोधित करेंगी सभा को संबोधित करने के बाद 3 बजे जगदलपुर पहुंचेगी. फिर शाम 4 बजे जगदलपुर से रायपुर आएंगी औऱ 7:15 बजे विमान से दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगी।

केंद्रीय राज्य मंत्री रामकृपाल यादव

केंद्रीय राज्य मंत्री रामकृपाल यादव 29 अक्टूबर को विमान द्वारा रायपुर आएंगे. सुबह 10 बजे वे हेलीकॉप्टर से कांकेर रवाना होंगे यादव सुबह 11 बजे से दोपहर 12:15 तक आमसभा में शामिल होंगे, इसके बाद अंतागढ़ में दोपहर 1:15 बजे से आमसभा को संबोधित करेंगे फिर दोपहर 2:30 बजे वे भानुप्रतापपुर के लिए रवाना होंगे तथा 3 बजे आमसभा में शामिल होंगे सभा को संबोधित करने के बाद वे हेलीकॉप्टर से रायपुर आएंगे फिर दिल्ली रवाना हो जाएंगे।